बिहार

अपनी-अपनी मेधा को प्रदर्शित करने का यही सही मौका : प्रो० कनक भूषण मिश्र

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय में महाविद्यालय के कर्मठ प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र की उपस्थिति में दिनांक 20.02. 2023 से प्रारंभ होने वाले अंतर महाविद्यालय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारी महाविद्यालय के सांस्कृतिक भवन में प्रारंभ हुआ।

इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष कहा है कि अपनी अपनी मेधा को प्रदर्शित करने का यही सही मौका है। उन्होंने कला एवं सांस्कृतिक के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित है।

महाविद्यालय के सोलो डांस हेतु सुरभि कुमारी,आदिति कुमारी, क्लासिकल सॉन्ग के लिए प्रियंका कुमारी,खुशी रानी अग्रहरि, तथा समूह गान के लिए महाविद्यालय के नौ छात्राओं का चयन किया गया।

Advertisements
Ad 1

समूह गान हेतु लवली कुमारी, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, फिरदौस प्रवीण, शालु कुमारी, सुकन्या कुमारी तथा अन्य छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच आशवासन दिया की महाविद्यालय सभी प्रकार की आवश्यक आवश्कताओं को आपलोग को उपलब्ध करायेगा। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं आवश्यक सामग्री के साथ उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ अरुण कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ कुमारी प्रीतिका तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे। अंत में प्रभारी प्राचार्य महोदय ने सभी सदस्यों तथा अभियान समिति को धन्यवाद दिया।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: