बिहार

पटना में माहे रमज़ान के तीसरे जुमा की नमाज़ अदा, अमन-चैन की दुआ

पटना, अजीत। माहे रमज़ान के तीसरे जुमा के मौके पर राजधानी पटना की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर की प्रमुख मस्जिदों में लोगों ने बड़ी तादाद में नमाज़ अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

पटना जंक्शन स्थित जमा मस्जिद में तीसरे जुमा की नमाज़ के लिए सुबह से ही रोजेदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. नमाज़ के दौरान मस्जिद और उसके आसपास का इलाका नमाज़ियों से भरा नजर आया. नमाज़ के बाद इमाम साहब ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। इसी तरह फुलवारी शरीफ की खानकाह मुजीबिया, मस्जिद, संगी मस्जिद, ईसोपुर मस्जिद, नया टोला मस्जिद, शाही जामा मस्जिद, मदारसा मस्जिद, मिल्लत कॉलोनी मस्जिद, हारून नगर मस्जिद, सब्जीबाग मस्जिद में भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने तीसरे जुमा की नमाज़ अदा की.

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा पटना शहर के सुल्तानगंज, आलमगंज, सब्जीबाग, पटना सिटी, कदमकुआं, गर्दनीबाग, अनीसाबाद और फुलवारी शरीफ के विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में भी नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी. नमाज़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। नमाज़ के बाद रोजेदारों ने अल्लाह से देश और दुनिया में शांति, खुशहाली और इंसानियत कायम रहने की दुआ मांगी. माहे रमज़ान के इस मुकद्दस मौके पर मस्जिदों के आसपास खास रौनक देखने को मिली और लोगों में इबादत का खास उत्साह नजर आया।

Related posts

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

SSB और नेपाल APF द्वारा संयुक्त गश्ती, सीमा सुरक्षा पर हुई चर्चा

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: