बिहार

SSB और नेपाल APF द्वारा संयुक्त गश्ती, सीमा सुरक्षा पर हुई चर्चा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में जनहित कार्यों के साथ-साथ सीमा स्तंभ संख्या 184 से 185 के बीच SSB सीमा चौकी पत्थरदेवा एवं नेपाल APF कैंप हरबोनी द्वारा सोमवार को संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने मिलकर सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

गश्ती अभियान में SSB सीमा चौकी प्रभारी पत्थरदेवा उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान अपनी टीम के साथ शामिल रहे, वहीं नेपाल APF के कमांडर थन बहादुर खड़का भी अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे। संयुक्त रूप से दोनों टीमों ने सीमा स्तंभों की स्थिति का जायजा लिया तथा उनकी देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखने एवं उन्हें रोकने को लेकर भी आपसी बातचीत की गई। दोनों बलों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की संयुक्त गश्ती से न केवल सीमा की सुरक्षा मजबूत होती है, बल्कि दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल भी स्थापित होता है।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: