बिहार

गुलिस्तान मोहल्ले में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ढाई लाख की संपत्ति चोरी

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गुलिस्तान मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित जाहिद इकबाल, पिता जियाउद्दीन, ने बताया कि वह रात करीब 1:30 बजे तक जाग रहे थे. इसके बाद सुबह 5 बजे से पहले चोर छत के रास्ते उनके मकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर से सोने के झुमके, चांदी की पायल, मोबाइल और अन्य जरूरी कीमती सामान ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बतायी गयी है. घटना के बाद पीड़ित ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: