क्राइमबिहार

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चोरों ने उड़ाया

फुलवारीशरीफ, अजित यादव। नगर थाना के हारून नगर सेक्टर 1 रोड नंबर 4 में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को कर उड़ा लेकर भाग गया .इस वारदात का वहां लगे सीसीटीवी में फुटेज भी कैद हो गया है .पीड़ित मोहम्मद आदिल ने बताया कि उसके घर के बाहर उसकी पल्सर ब्लू रंग की बाइक लगी हुई थी. गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई.

आसपास पता लगाया तो पता नहीं चला जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो एक उजला रंग का टोपी पहने हुए शख्स उसकी बाइक लेकर जाते हुए देखा गया .उन्होंने बताया कि रोड नंबर 4 में उनके घर के सामने से बाइक को अज्ञात चोर लेकर भाग गया. इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई है.

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: