क्राइमबिहार

सोनापुर में चोरों का हौसला बुलंद

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के बालुगढ़ से रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार बाइक की चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने एक बाइक लावारिस हालत में छोड़ कर निकल पड़े। इस सन्दर्भ में पीड़ित ब्रह्मानंद यादव सोनापुर वार्ड संख्या-13 निवासी ने बथनाहा ओपी में आवेदन देकर बताया कि रविवार की रात करीब 2 बजे सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या-बी.आर39एम 2821 घर के दरवाजे से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गई ।वहीं दूसरी चोरी की घटना शिला देवी,पति-
श्याम यादव के बजाज कंपनी की पल्सर बाइक संख्या-बी.आर 38 ई 8689 तथा तीसरी घटना श्यामनगर वार्ड संख्या 12 में दिलीप यादव की बाइक संख्या बीआर 38एस 8835 की भी चोरी कर ली गई है।

Advertisements
Ad 1

अपराधियों द्वारा एक ही रात बाइक चोरी की लगातार चार वारदात को अंजाम दिया जाना क्षेत्र में अपराधियों के बुलंद हौसले को दर्शाता है। वहीं बाइक चोरी की लगातार हो रही वारदात से क्षेत्र के लोग जहां काफी डरे हुए हैं।वहीं एक बाइक हीरो डीलक्स भोड़हर- सोनापुर पथ पर बगीचा के पास एक झाड़ी में पड़ा हुआ मिला। बाइक मालिकों ने बथनाहा ओपी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।बथनाहा पुलिस का इस संबंध में कहना है कि घटनास्थल की निरिक्षण किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: