तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई. इस मौके पर सतीश कुमार को ब्लॉक समिति कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा के जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारियां प्रदान की गई. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी मोहन लाल ने कार्यकर्ताओं के नाम अपने संदेश में कहा कि एक सच्चा कार्यकर्ता वह है जिसका कार्य तो दिखाई दे परंतु कर्ता (कार्य करने वाला) दिखाई ना दे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब सभी आपसी मतभेदों को दरकिनार कर एक सामूहिक लक्ष्य की और अग्रसर होना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि अगर आपके पास एक नेक लक्ष्य और मजबूत इरादा हो तो आपको अपने लक्ष्य पर पहुंचने से दुनिया की कोई ताक़त नहीं रोक सकती. समस्त आदरणीय कार्यकर्ता प्रीतम ठाकुर प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा, कैप्टन सुरेश, सरपंच तिरलोचन, सरपंच कुलदीप, सरपंच करनैल, समिति मेंबर विश्वनाथ, नवल किशोर, धर्मवीर एवम समस्त ग्रामीण
previous post
