बिहार

23 मई को एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में अनुपयोगी सामानों की नीलामी है, इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में आगामी 23 मई को अनुपयोगी सामानों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। इस आशय की जानकारी प्रभारी कमांडेंट श्री कस्तूरी लाल ने देते हुए कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय से निर्देशानुसार अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामान, गाड़ियों की पार्ट्स, प्लास्टिक एवं लोहे की सामान, बैटरी, खेलकूद के सामान इत्यादि सामानों की नीलामी 23 मई समय 10:00 से प्रारंभ किया जाएगा। जो भी इच्छुक व्यक्ति इस नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वह व्यक्ति समय से पूर्व मुख्यालय परिसर में पहुंच कर भाग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सामानों की अनुमानित लगभग नीलामी की राशि 46,24277 लाख बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भू-राजनीतिक संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर पीएमए का राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

अहिंसा परमो धर्मः – भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

error: