बिहार

बढ़ते ठंड में बुजुर्गों की सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहने की है जरूरत

अररिया(रंजीत ठाकुर): ठंड का प्रकोप बढ़ते ही सेहत से जुड़ी लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। ठंड के मौसम में खासकर छोटे उम्र के बच्चे व परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क व सचेत रहने की जरूरत होती है। बच्चों में कोल्ड डायरिया, निमोनिया, सर्दी, खांसी की समस्या बढ़ जाती है। वहीं बुजुर्गों को सांस से जुड़ी परेशानी, दमा की शिकायत, लकवा का खतरा, बीपी बढ़ने व हृदयाघात का खतरा अधिक होता है। सावधानी व सतर्कता इन रोगों से बचाव का सबसे आसान जरिया माना जाता है। इसलिये इस मौसम में सभी को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

बच्चे व बुजुर्गों का ठंड से बचाव जरूरी :

सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता की मानें तो ठंड के मौसम में कोल्ड डायरिया की शिकायत का मामला बढ़ जाता है। बच्चों को निमोनिया होने का खतरा अधिक होता है। वहीं बुजुर्गों को लकवा मारने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस मौसम में बुजुर्गों में रक्तचाप का बढ़ना सामान्य है। बढ़ते उम्र के साथ बीमारियों से लड़ने की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। लिहाजा बढ़े हुए रक्तचाप के कारण हृदयाघात का खतरा होता है। इसलिये बच्चे व बुजुर्गों का ठंड से बचाव जरूरी है।

दैनिक आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूत :

Advertisements
Ad 1

सर्दी के मौसम में अधिक तेल मसाला युक्त भोजन से परहेज करना चाहिये। इसकी जगह हल्का व पौष्टिक भोजन को अपने दैनिक आहार में शामिल करना जरूरी है। हरी सब्जी, दाल, रोटी का इस्तेमाल अधिक किया जाना चाहिये। आहार में विटामीन सी युक्त आहार की प्रमुखता दिया जाना चाहिये। सिविल सर्जन ने बताया कि नींबू, संतरा, आंवला, अखरोट का सेवन इस मौसम में महत्वपूर्ण है। हरी सब्जियों में एंटी आक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाये रखता है। जोड़ों के दर्द जैसी समस्या के लिये ग्रीन टी का इस्तेमाल अदरक वाली चाय का इस्तेमाल लाभकारी है। हमेशा गर्म व ढक कर रखा खाना का उबले हुए पानी का ही इस्तेमाल करें।

योग व व्यवयाम को करें दिनचर्या में शामिल :

शरीर को स्वस्थ व सेहतमंद बनाये रखने के लिये योग व व्ययाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। घर के अंदर व किसी काम से बाहर जाने पर गर्म कमड़ों का ही इस्तेमाल करें। मॉर्निंग वाक के लिये अधिक सबेरे घर से बाहर निकलने से परहेज करें। घर पर रहते हुए सामान्य शारीरिक गतिविधियों की मदद से भी ब्लड़ सर्कुलेशन को बेहतर बनाये रखने में मददगार होता है। जरूरी दवाएं घर पर स्टॉक रखें। बुजुर्गों को अपने पसंद के कार्यों के लिये प्रेरित किया जाना चाहिये। ताकि उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: