बिहार

अपार्टमेंट ड्राइव के तहत सुधा की गुणवत्ता पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा रविवार को अपार्टमेंट ड्राइव के तहत कश्यप ग्रीन अपार्टमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता को लेकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी श्री संजय कुमार ने उपस्थित उपभोक्ताओं को सुधा दूध की शुद्धता, पोषण मूल्य तथा उत्पादन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना डेयरी का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपार्टमेंट के लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों के लिए पासिंग गेम तथा महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने खूब आनंद उठाया। पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विपणन प्रभारी संजय कुमार के साथ मार्केटिंग ऑफिसर एवं सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित।

Related posts

राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

भूमि विवाद और बड़े बकायेदारों पर अपर समाहर्ता शेखपुरा सख्त, बॉडी वारंट निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा डीएम के आदेश पर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची गई

error: