बिहार

बंधक बनाकर युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार!

जमुई,  मो. अंजुम आलम गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में गुरुवार की दोपहर खेत से सब्जी तोड़ने गई नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को गढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवक सुमन खैरवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कागजी प्रक्रिया पूरा कर नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद नाबालिग का कोर्ट में बयान कराया जाएगा। उंसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर नाबालिग घर के पास ही खेत में सब्ज़ी तोड़ने गई थी।

Advertisements
Ad 1

इसी दौरान सुमन खैरवार आया और नाबालिग को पकड़ लिया। उंसके बाद मुंह में कपड़ा बांधकर पास के झाड़ी में ले जाकर उंसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्वजन ने बताया कि तीन घंटा तक नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। घटना की जानकारी तब हुई जब काफी देर तक नाबालिग सब्ज़ी लेकर वापस घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान ही झाड़ी में युवक को पकड़ा गया। इस दौरान मौके से युवक फरार हो गया। उंसके बाद पुलिस ने युवक को धर-दबोचा।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: