क्राइमताजा खबरेंबिहार

यौन शोषण करने वाले युवक को युवती ने कराया गिरफ्तार, करता था अश्लील चैटिंग!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की मदद से एक युवती ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों से उसका यौन शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार करा दिया । फुलवारी शरीफ के रानीपुर में किराए में रहने वाली युवती ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर पुलिस से उसके साथ यौन शोषण करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के मुताबिक भोजपुर के एक गांव की रहने वाली जो वर्तमान में फुलवारी शिव के रानीपुर में रहती है उसका कहना है कि 4 साल पहले रूपसपुर थाना के धानोता निवासी रितेश राज से उसकी दोस्ती हुई रितेश ने उसके साथ प्यार की कसमें खाने और शादी करने का झांसा देकर कई बार जिस्मानी संबंध बनाया। इतना ही नहीं रात में अनेकों बार वीडियो कॉल कर अश्लील चैटिंग करता था। इस दौरान उसका वीडियो और फोटो बना लिया। इसकी जानकारी जब युवती को हुई तो उसने रितेश से दूरी बनानी शुरू कर दी ।युवती का कहना है कि रितेश ने उसका वीडियो कॉल के दौरान लिया गया वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा । इस दौरान रितेश को उसी ने कई बार रुपए भी दिए ताकि उसका वीडियो और फोटो डिलीट कर दे । युवती ने रविवार को थाना पुलिस को सूचना दी कि युवक को मिलने के लिए फुलवारी रेलवे क्रासिंग के पास बुलाई है । तत्काल थाने के पुलिस वहां पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: