ताजा खबरेंबिहार

Breaking: बिहार में 6 फरवरी के बाद खुल सकते है स्कूल-कॉलेज!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): छात्रों के लिए एक अच्छी ख़बर निकलकर सामने आरही है। इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है जिसको देखते हुए बिहार सरकार 6 फरवरी के बाद स्कूल कॉलेज खोलने की अनुमति दे सकती है। इसकी जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दी है। मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि निजी स्कूल संगठन लगातार स्कूल खोलने की मांग कर रहें हैं। शिक्षा विभाग उनकी मांगो पर विचार कर रहा है। अभी 6 फरवरी तक के लिए कोरोना की गाइडलाइन जारी की हुई है और अगला गाइडलाइन जारी होने से पहले स्कूल को खोलने पर विचार किया जा रहा है। ऐसा संभव है कि पहले उच्च वर्ग के छात्रों के लिए स्कूल कॉलेज खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है और उसके बाद ही प्राथमिक स्कूल को खोलने पर विचार किया जाएगा।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: