बिहार

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अब पहले की तरह चलेंगी स्कूलों की कक्षाएं


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने 01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन जिले में अचानक बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जिलेवासियों को तेज धूप व गर्मी से फिलहाल निजात दिला दी है। अचानक मौसम के करवट लेने से जिलाधिकारी ने पिछले आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पहले की तरह किया जा सकता है। 

Advertisements
Ad 1

पटना जिलाधिकारी के आदेश में इस बात का जिक्र है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073/वि दिनांक 30.04.2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 09.05.2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं। 

Related posts

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों

गला दबाकर हत्या की आशंका, 36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से शाहपुर में सनसनी

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज में फेलाइन रोगों पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए उन्नत इलाज के टिप्स

error: