बिहार

वैशाली जिले के कांति नहर गांव के पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए : मुफ्ती सनाउल हुदा कासमी

फुलवारीशरीफ, अजित। इमारत ए शरीअत के कार्यवाहक नाज़िम मौलाना मुफ्ती मुहम्मद सनाउल हुदा कासमी ने वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत कांति नहर गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को जलाए जाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

अमीर ए शरीअत की ओर से मौलाना रिज़वान अहमद नदवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में सहायक क़ाज़ी मौलाना राशिद अनवर कासमी, मौलाना अब्दुल कुद्दुस, नकीब मिस्बाहुद्दीन अकरम और मौलाना अब्दुल गफूर शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 8 नवंबर को कुछ उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के 17 घरों को आग के हवाले कर दिया जिससे सब कुछ राख में बदल गया. पीड़ित परिवार दिहाड़ी मजदूर हैं और अब बेघर हो चुके हैं। मुफ्ती सनाउल हुदा कासमी ने सरकार से मांग की कि पीड़ितों के घरों का पुनर्निर्माण कराया जाए, नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और स्थानीय स्तर पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: