बिहार

शातिर ठगों ने कार सवार को झांसा देकर रुकवाया और कार में रखे बैग ले भागे..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सोमवार को फुलवारी शरीफ में एक कार सवार को शातिर ठग गिरोह के सदस्यों ने रुकवाया और झांसा देकर कार में रखे बैग ले उड़े। बैग में 10,000 से अधिक रुपए आधार कार्ड पैन कार्ड और बैंक का पासबुक वगैरह था। इस मामले में पीड़ित बभनपुरा निवासी दीपक कुमार ने फुलवारी शरीफ थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक वह अपनी कार से बहन विभा कुमारी के साथ फुलवारीशरीफ मेन रोड से होकर अनिसबाद जा रहा था। इसी दौरान फुलवारी ब्लॉक ऑफिस के पास शातिर ठग गिरोह के लोगों ने उन्हें इशारा किया कि उनके कार से मोबाइल गिर रहा है । उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी इसके बाद दोबारा थोड़ी ही दूर आगे बढ़ने पर एक आदमी ने उनकी कार को रोकने का इशारा किया । इसके बाद अपनी कार रोककर दोनो भाई बहन नीचे उतर गए और चेक करने लगे।जब कुछ गडबड नही नजर आया तब वापस कार में बैठने लगा तो देखा कि कार कि पिछली सीट पर रखा बैग गायब था।जबतक बदमाशों को खोजता तबतक शातिर ठग उनकी आंखों से ओझल हो चुके थे इसके बाद पूरा माजरा समझ कर वे लोग थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया । पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बैग में 10,000 से अधिक रुपए आधार कार्ड पैन कार्ड और बैंक के पासबुक समेत अन्य कागजात थे जो उचकको ने उड़ा लिया।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: