बिहार

गोनपुरा पैक्स अध्यक्ष नही ले रहे किसानों से बोरे के पैसे!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एक तरफ पटना जिला में धान की खरीद में कई तरह की कोताही और लापरवाही बरते जाने के मामले सामने आ रहे हैं वह फुलवारी शरीफ प्रखंड में धान खरीद में तेजी आई है । प्रखंड के अधिकांश किसानों से पैक्स धान की खरीद कर रहे हैं । वहीं आलमपुर गोनपुरा पैक्स में धान खरीद में किसानों के लिए बड़ी ही राहत देने वाली बात सामने आई है। फुलवारीशरीफ प्रखंड का आलमपुर गोंनपुरा पैक्स पूरे पटना जिला में पहला ऐसा पैक्स है जहां किसानों से धान के बोर की राशि नहीं ली जा रही है और मुफ्त में ही धान के बोरे भी उपलब्ध कराया जा रहा है।जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है। आलमपुर गोनपुरा पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया की धान के बोरे किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इतना ही नही धान के बोरे के लिए मिलने वाले निर्धारित मूल्य 25 रुपये भी नहीं ले रहे हैं । उनका छोटा सा प्रयास मात्र है जिससे किसानों को राहत मिल पाए।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो की प्रखंड में लगभग एक लाख साठ हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है जिसमे आलमपुर गोनपुरा पैक्स में अबतक करीब ढाई सौ क्विंटल धान की खरीद हो चुकी हैं ।बताया जाता है कि ऐसा ही प्रखंड के तमाम पैक्स में है। औसतन हर पैक्स में दो सौ से अधिक क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: