बिहार

प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी 2024 में खाली नही : राजेश भट्ट

पटना(न्यूज क्राइम 24): विपक्षी एकता भानुमति का कुनबा है एनडीए के सामने विपक्षी एकता(इंडिया) का कोई विसात नही यह बनने से पहले ही लोकसभा चुनाव पूर्व तास के पत्ते की तरह स्वतः बिखर जायेगा। जो विपक्षी एकता के सहारे प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी का दिवा स्वप्न देख रहे है। उन्हें संयोजक बनाने पर भी विपक्ष के सभी दल बचते नजर आ रहे है। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई है।

Advertisements
Ad 1

उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं।भट्ट ने कहा पटना की तरह बंगलुरू में भी विपक्षी एकता में मतभेद स्पष्ट रूप से देखी गई बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता में आपसी मतभेद की वजह से बिहार से गयें प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य दलों ने शामिल होना मुनासिब नही समझा। गठबंधन के नाम को लेकर जहां एक ओर मतभेद दिखे वहीं कोई बड़े निर्णय का ना होना यह दर्शाता है कि विपक्षी एकता की बैठक पूरी तरह विफल रहा। भट्ट ने कहा कि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। क्योंकि प्रधानमंत्री पद की वैकेंसी 2024 में खाली नही है इसलिए विपक्षी एकता का स्वांग सिर्फ महज ढोल बनकर रह जायेंगा। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: