पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है।ताजा मामला है पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास का।जहाँ ट्रैक्टर से कुचल कर 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना का अंजाम देकर भाग रहे वालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा लिया है,वही दुर्घटना के बाद टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में हुई मौत से लोगो मे पुलिस के प्रति खासा आक्रोश। लोगो का कहना है पुलिस के लापरवाही के कारण नो एंट्री में भी बालू और ईट लदा टैक्टर का परिचालन होता है और वेलगाम ट्रैक्टर से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है।सड़क पर चलने वाले लोग रफ्तार वाहन के चपेट में आने से काल के गाल में समाते रहते है।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पहचान करने की कोशिश की,साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा।
