उत्तरप्रदेश

पुलिस पिकेट के समीप बीतीरात हुई चोरी!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): कस्बा के त्रिकालपुर तिराहे पर स्थित एक मकान से बीती रात में घर के पिछवाड़े से कमरे के खिड़की तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के नगदी पर हाँथ साफ कर दिया।मकान मालिक बालेश्वर प्रसाद अपने परिजनों के साथ सोमवार की रात में खाना खाकर सोने चले गए।मंगलवार की सुबह शौच करने गए किसी आदमी ने देखा कि घर के पिछले हिस्से के बाहर सामान बिखरा पड़ा है।इसकी जानकारी उसने बालेश्वर को दी। बालेश्वर चोरी हुए कमरे में जाकर देखा तो अवाक रह गया।कमरे में सारा सामान बिखरा था।आलमारी खुली थी जिसमें रखा सोने की दो अंगूठी एक चेन व पायल चोरी हो गया था. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: