बिहार

परसा में अज्ञात महिला का गला कटा शव बरामद

फुलवारी शरीफ, अजित यादव। परसा बाजार थाना के महुली के पास एक पईन से गला कटा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया मगर वह असफल रही. पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड बुला कर पहचान का प्रयास करने में जुटी रही.

पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत महुली गांव के नेशनल हाईवे 83 के नजदीक पईन के पास मंगलवार को गांव के लोगों ने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा. गला काटा हुआ महिला की शव देखते ही आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई. स्थानीय गांव के लोगों ने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी. बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाने की प्रभारी रानी कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी विवाद के कारण महिला की हत्या करके किसी अपराधियो के द्वारा यहां लाकर फेंक दिया गया है.

Advertisements
Ad 1

इस मामले को लेकर परसा बाजार थाना प्रभारी रानी कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला के साथ लूटपाट या गलत कर्म की कोई सूचना शव को देखने से प्रतीत नहीं होता है.उन्होंने बताया कि महिला अपने शरीर पर जेवर भी पहन रखी है और हाथ में चूड़ी भी है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ लूटपाट की घटना नहीं हुई है. महिला आसपास के गांव की भी प्रतीत नहीं हो रही है. अगर ऐसा होता तो गांव के लोग उन्हें पहचान लेते . उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है किसी अन्य जगहों पर उसकी हत्या के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है.समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: