बिहार

इंडी गठबंधन की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश में सुपर फ्लॉप रही : प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर : बूथ लूट कर सरकार बनाने वाले इंडी गठबंधन की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा प्रदेश में सुपर फ्लॉप रही,राहुल तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष की इस झूठ फरेब की यात्रा को जनता ने सिरे से नकार दिया। उक्त बातें भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने यहाँ विपक्ष की संपन्न यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि यह यात्रा महज पॉलिटिकल टूरिज्म से ज्यादा कुछ नही रही जनता का इससे कोई जुड़ाव नही रहा जनता विकास चाहती है पर पूरे यात्रा में विपक्ष झूठ फैलाने में व्यस्त रहा।

Advertisements
Ad 1

श्री कुमार जारी प्रेस बयान में कहा कि यात्रा को जनता ने इस तरह नकार दिया कि यात्रा पूरी होने से दो दिन पहले से ही इनके हताश समर्थक सारी मर्यादाएं तोड़कर अपशब्द बोलने पर उतर आए। कहा कि बिहार के जागरूक मतदाता ने इस लक्ष्यहीन यात्रा से दूरी बनाकर सीधा संदेश दिया है कि वे विदेशी घुसपैठिये और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से बाहर करने के चुनाव के अभियान के साथ है। कहा कि वोट चोरी कांग्रेस राजद का इतिहास रहा है यात्रा की विफलता से उनका एजेंडा उजागर हुआ श्री कुमार ने कहा कि पूरे यात्रा में कांग्रेस और राजद के युवराज राहुल तेजस्वी ने स्वयं को ऐसे पेश किया जैसे वे राज करने के लिए ही पैदा हुए है और उनका राजपाट छीन कर देश प्रदेश की जनता ने अन्याय किया है ।कहा कि बिहार की जागरूक जनता माता का अपमान करने वालों को आने वाले चुनाव में सूपड़ा साफ कर माकूल जबाब देगी।

Related posts

तेज रफ्तार का कहर : गौरीचक में ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर

रीढ़ में धंसे 35 मिमी मछली के कांटे को निकाल डॉक्टरों ने रचा इतिहास

पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा तख्त पटना साहिब में जनरेटर सेवा

error: