बिहार

पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा तख्त पटना साहिब में जनरेटर सेवा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पंजाब एंड सिंध बैंक, आंचलिक कार्यालय पटना द्वारा अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (ब्ैत्) पहल के अंतर्गत समाज सेवा एवं “संगत की सेवा” की भावना को साकार करते हुए तख्त श्री हरिमंदिर साहिब, पटना साहिब को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक साइलेंट जेनरेटर सेट भेंट किया गया। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा अरदास के पश्चात् जनरेटर सेवा शुरु की गई।

इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह मौजूद रहे। पं्रबन्धक कमेटी के द्वारा पंजाब एण्ड सिंध बैंक के अधिकारियों को सम्मानिन्त किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इससे पूर्व भी कई अन्य बैंकों के द्वारा सी एस आर अकाउंट के तहत सेवाएं तख्त पटना साहिब में की है और आज पंजाब एंड सिंध बैंक के द्वारा जनरेटर भंेट किया गया ताकि तख्त साहिब आने वाले श्रृधालुओं को बिजली की किल्लत महसूस ना हो और बिजली का कट लगने के बाद भी बिजली सेवा निरन्तर चलती रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए तख्त साहिब की समुची प्रबन्धक कमेटी एवं संगत द्वारा पंजाब एण्ड सिंध बैंक का आभार प्रकट किया गया।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: