बिहार

बिहार में प्रगति का पोल नीति आयोग की रिपोर्ट से ही खुल गया है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर एनडीए और जदयू के द्वारा अपनी पीठ खुद थपथपाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पूछा है कि बिहार में 20 सालों में प्रगति का कार्य कहीं नहीं दिख रहा हैं तो 02 अरब 25 करोड 70 लाख रुपया क्यों खर्च किया जा रहा है? यह स्पष्ट करना चाहिए।

एजाज ने आगे कहा कि जहां लगातार पुल -पुलिया गिर रहे हैं, सरकार के स्तर से भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, बिहार में सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है ,शासन और प्रशासन पर से सरकार की पकड़ समाप्त हो गई है, साथ ही महंगाई बढ़ रही है वहां पर प्रगति यात्रा चेहरे चमकाने के अलावा कुछ नहीं और जनता की गाढ़ी कमाई को बेवजह खर्च किया जा रहा है।

इन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है की बिहार विकास के सूचकांक के मामले में सबसे फिसड्डी राज है। चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो ,शिक्षा का क्षेत्र हो या मानवीय विकास सूचकांक का क्षेत्र हो सभी मामलों में बिहार पूरी तरह से फिसड्डी है। उसके बाद भी किस प्रगति को दिखाने और देखने के लिए मुख्यमंत्री जी प्रगति यात्रा कर रहे हैं यह बात समझ से परे है।

Related posts

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा स्वयं स्थल पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया

विश्व अल्जाइमर दिवस पर एम्स पटना में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

error: