पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4 सीजन, बजरंगपुरी, रतन पैलेस, खाजेकलाँ एवं गाँधी मिलन मंदिर, सामुदायिक भवन, बाहरी धवलपुरा में “आँगन का मिलन” कार्यक्रम का आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक आत्मीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे से मिलकर अपनापन एवं भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संवाद और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने तथा सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका को सम्मानित किया गया I कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों एवं सभी उपस्थित नागरिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा बिहार प्रदेश के मंत्री प्रभाकर मिश्रा, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, भाजपा नेत्री सीता सिन्हा, शशि बल्दिहार, वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, सुनीता देवी, विनय बाला, कौशल किशोर मोनू, मोहन निषाद, जीतेन्द्र मेहता, संजीव पटवा, मनोज मेहता, लड्डू चंद्रवंशी, राजेश प्रताप, दुर्गा मेहता, ज्योति चन्द्र कुशवाहा, शंकर मेहता सहित प्रमुख समाज सेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे I
