बिहार

देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी कार्य किये हैं, जनधन योजना उनमें से एक है. जनधन योजना गरीबों का सहारा है।

श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में जनधन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है, जिनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं. इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। श्री यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 3.59 करोड़ लोगों के खाते खोले गये. वहीं, वित्त वर्ष 2023 के पहले चार महीनों में एक करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले गए।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि हाशिये पर पड़े लोगों के जीवन में खुशहाली लाने में जनधन खातों की बड़ी भूमिका है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की राशि अब सीधे जनधन खातों में पहुंचती है, जिससे लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: