क्राइमताजा खबरेंबिहार

शेयर ब्रोकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का खूनी तांडव जारी है। एक बार फिर से बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड के सुमति पैलेस में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बंसत सिंह शेयर ब्रोकर का काम करता था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शेयर ब्रोकर बसंत सिंह के सीने में गोली मारी है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। शव के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। शेयर ब्रोकर की हत्या क्यों की गई है, यह कारण स्पष्ट नहीं है।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना के बाद मौके पर डीएसपी समेत थानों की पुलिस पहुंची। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद एफएसएल की टीम भी मौका-ए-वारदात पर जांच के लिए पहुंची है। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी संजय कुमार का कहना है कि बसंत सिंह हत्याकांड का अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो हो सका है।आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: