बिहार

विधायक ने सदन में रखी पुल निर्माण की मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड की नौ पंचायतों को जोड़ने वाली कोसी नदी के मैन कैनाल आर.डी. 105/106 के समीप, पोसदाहा एवं भंगही पंचायत के मध्य एक सुदृढ़ पुल निर्माण की माँग सदन में प्रमुखता से रखी। पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे आवागमन सुगम होगा, विद्यार्थियों, किसानों एवं आम जनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी।

21 फरवरी को मेन केनाल पर पोसदाहा तथा भंगही पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया गया था जिसे प्रमुखता से “न्यूज क्राइम–24”, में प्रकाशित किया गया था । जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने सदन में मांग उठाया है । वहीं विधायक द्वारा मामला को सदन में उठाने के पाश्चात् ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

नगर निकाय कर्मियों की सरकार से वार्ता विफल, 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

NDA प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में विशाल बाइक रैली का आयोजन

error: