बिहार

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

अररिया, रंजीत ठाकुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय नुनिया टोला चकला बढ़ेपरा में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गणेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील किया कि बाल विवाह के खिलाफ सजग रहें और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ निकाला गया है। यह रथ जिले के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहा है। यह अभियान आठ मार्च तक संचालित रहेगा।

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: