बिहार

बदमाश ने बिहार शरीफ कोर्ट परिसर में फायरिंग कर फैला दी दहशत, सुरक्षा पर उठा सवाल

नालंदा(राकेश): बिहार थाना इलाके स्थित कोर्ट के परिसर में मंगलवार को बदमाश ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। फायरिंग से अधिवक्ता दहशत में हैं। लोग कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
अधिवक्ता संघ के सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि दक्षिणी अधिवक्ता परिसर के बाहर एक अधेड़ ने एकाएक फायरिंग कर दी। फायरिंग कर बदमाश फरार हो गया। आश्चर्य तो यह है कि कोर्ट के दोनों गेटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी हथियार के साथ बदमाश परिसर में दाखिल हो घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना से कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। संघ वरीय अधिकारियों से सुरक्षा पुख्ता की मांग करेगा। सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: