ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी करार!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव  को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार केस में भी CBI अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया है. हालांकि लालू समेत 75 दोषियों की सजा का ऐलान 21 फरवरी को किया जाएगा. इधर लालू प्रसाद को कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य लिहाज से दिए गए आवेदन पर नरमी दिखाते हुए उन्हें रिम्स में भर्ती होकर इलाज कराने की  इजाजत दी है. इसके बाद लालू प्रसाद जेल जाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिम्स जाएंगे. लालू के वकील ने अदालत में उनकी सेहत की दुहाई देते हुए एक अर्जी दायर की थी।

रिम्स में भी पेईंग वार्ड को तैयार किया जा रहा है. लालू प्रसाद पहले भी कमरा नंबर ए-11 में ही रहते थे. बाद में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में रखा गया. इसके बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. अब एक बार फिर लालू प्रसाद कमरा नंबर-11 में रह सकते हैं।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: