बिहार

मंत्री ने 05 खनिज विकास पदाधिकारियों एवं 01 निम्नवर्गीय लिपिक को सौंपे नियुक्ति पत्र

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार में आज 05 नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारियों एवं अनुकंपा पर नियुक्त 01 निम्नवर्गीय लिपिक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीय खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार के खनिज संसाधनों का पारदर्शी, वैज्ञानिक एवं सतत विकास विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, समर्पण और ईमानदारी से विभाग को नई दिशा देंगे तथा राज्य के खनन प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री अवनीश कुमार सिंह, निदेशक (खान) श्री मनेश कुमार मीणा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनसे विभाग की गरिमा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: