बिहार

अबैध मिट्टी खनन करते दो ट्रैक्टर को खनन पदाधिकारी ने किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंचरा पंचायत के सुरसर नदी में चोरी छिपे अबैध रूप से खनन करते शनिवार को दो ट्रैक्टर को धर दबोचा. वहीं खनन माफिया मौके से फरार हो गया. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी अररिया अनूप त्रिपाठी ने बताया कई दिनों से मुझे गुप्त सूचना मिल रहा था कि खनन माफिया के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अबैध मिट्टी खनन किया जा है। सूचना मिलते ही जब हमलोग क्षेत्र पहुंचे तो देखा कि सुरसर नदी में ट्रैक्टर लगा कर मिट्टी काट रहा है ,हमलोग जैसे ही सरकारी गाड़ी से नीचे उतरे की खनन माफिया हमलोगों को देख ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला जिसे जप्त कर सुरसर पुलिस कैम्प लाया गया जंहा कागजी करवाई कर फुलकाहा थाना पुलिस को आगे की करवाई के लिए सुपुर्द किया।जिसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी ने दिया है.

वहीं इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं बताने के शर्त पर उन्होंने बताया कि खनन माफियाओं का इतना मनोबल बढ़ गया है कि प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर से मिट्टी काटकर बेचता है और मोटी कमाई कर पदाधिकारी से लेकर स्थानीय प्रशासन के बीच बटवारा किया जाता है।नहीं तो बिना भय के प्रत्येक दिन सैकड़ो ट्रेलर मिट्टी काट कर बेच पता।

Related posts

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई

वारिसलीगंज में बनेगा आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स, मोतीपुर में फिर बजेगी चीनी मिल की सीटी