बिहार

नेता प्रतिपक्ष खुद भ्रष्ट हैं इसलिए उन्हें हर जगह भ्रष्टाचार नजर आता है : जयंत राज

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज और माननीय शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान माननीय मंत्री श्री जयंत राज ने कहा कि महिलाओं में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार प्रदेश की बहन-बेटियों को इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन पूरा करने पर 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देती है। इसके साथ ही हमारी सरकार ने 94 लाख गरीब परिवारों को चिन्हित कर 2-2 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। चुनाव नजदीक है इसलिए नेता प्रतिपक्ष झूठा झांसा देकर महिलाओं को बरगलाना चाहते हैं लेकिन उनका मकसद कभी पूरा नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि श्री तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है इसलिए उन्हें हर जगह भ्रष्टाचार नजर ही आता है।

Advertisements
Ad 1

माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े हरेक वादों को पूरा किया है और 23 दिसंबर से शुरू होने वाले प्रगति यात्रा के जरिये हमारे नेता श्री नीतीश कुमार प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन भी शिक्षकों के वेतन में कटौती हुआ है वो जांच के लिए पुनः अपना आवेदन दे सकते हैं।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: