बिहार

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात व्यवस्था पर सख्ती
पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रथम द्वारा NH-31 स्थित एक गाँव के समीप औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान HPV-1 (बाढ़) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई।

इस दौरान इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग की गई। साथ ही हाईवे पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी एवं गश्त की प्रभावशीलता को भी परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: