बिहार

एम्स पटना में 27 से 29 मार्च तक एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी वर्कशॉप और अकादमिक मीट का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीकों और अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से 27 से 29 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेटिव वर्कशॉप और बीजेपीएसए मिडटर्म अकादमिक मीट का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख प्लास्टिक सर्जन शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन एम्स पटना के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से इंडियन एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जन्स (आईएएपीएस) के तत्वावधान में किया जा रहा है. कार्यक्रम की थीम “एस्थेटिक मास्टरी: फ्रॉम फंडामेंटल्स टू फिनेस” रखी गई है।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में 18 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे एम्स पटना के ओपीडी भवन के पांचवें तल्ले पर स्थित बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सेमिनार कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इसमें कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी। आयोजन के दौरान लाइव सर्जरी, वैज्ञानिक सत्र और प्लास्टिक तथा रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकों पर चर्चा की जाएगी. इससे देशभर से आने वाले सर्जनों और चिकित्सकों को नई जानकारी और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। एम्स पटना के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अध्यक्ष एवं आयोजन की चेयरपर्सन डॉ. वीणा कुमारी सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर कार्यक्रम की जानकारी प्रसारित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि इस आयोजन से प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और चिकित्सकों के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: