बिहार

गोपनीय सूचना पर छापेमारी, गांजा व अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से गांजा और अंग्रेजी शराब बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई. इसी क्रम में ग्राम चिपुरा-शाहपुर मार्ग पर भोगीपुर मोड़ के पास एक दुकान में छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से करीब 01 किलो 250 ग्राम गांजा तथा ऑल सीजन रिजर्व व्हिस्की 180 एमएल की 05 बोतल बरामद की। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वह नालंदा जिला के नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोगी शकरपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार आरोपी इलाके में अवैध मादक पदार्थ और शराब की बिक्री में संलिप्त था।

Advertisements
Ad 1

गोपालपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान आरोपी को मादक पदार्थ और अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिल सके. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: