उत्तरप्रदेश

सरकार भी चाहती है कि सब्जी के दाम बढ़े, हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिन्दू है : दयाशंकर सिंह

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया में सब्जी के दाम आसमान छू रहे है और सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगो की थालियों से सब्जियां धीरे धीरे गायब हो रही है । लोगो को सब्जियां खरीदने में महंगाई की मार से पसीने छूट रहे है।वही योगी सरकार के परिवहन मंत्री कहा कि किसानों को लाभ लेने देंगे। हमारी सरकार में देश के बड़े-बड़े उद्योगपति बड़े-बड़े लाभ लेते हैं किसान के ऊपज का दुगना दाम मिल रहा है लेने दीजिए हम लोग चाहते हैं कि बलिया के हमारी जो सब्जी है कम रेट मे सब्जी बिकती है। हम लोग चाहते है कि किसान उसको बाहर भेज कर ज्यादा पैसे में बेचे। इसके लिए बलिया में पैकेजिंग हाउस बनाना चाहते हैं माननीय मुख्यमंत्री जी ने अनुमति दिया है बलिया में पैकेजिंग हाउस बनाकर यहां से जहाज से ट्रेन से और नाव के माध्यम से इसको बाहर ले जाएंगे बलिया के लोगों को सब्जी और ऑर्गेनिक खेती हमारे यहां एक ही फसल होती है उसका मूल्य उचित नहीं मिल पाता है।

वही ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि 2014 से 2017,20 19 और 2022 चार इलेक्शन में दूसरे दलों के बड़े-बड़े नेता माननीय मोदी जी और योगी जी के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं । बहुत सारे लोग अभी( नेता )पाइप लाइन में है जिस दिन राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा उस दिन सारी पार्टियां टूट जायेंगी।

Advertisements
Ad 1

वही यूसीसी के सवाल पर कहां की हिंदुस्तान में रहने वाले लोग सभी हिंदू है और अभी कहा जाता है कि हम लोग बलिया में हैं लोग कहते हैं उसमें एक व्यक्ति के लिए कहते हैं कि सभी लोगो के लिए कहते हैं जो बलिया में निवास करता है हिंदुस्तान भी उसी तरह से है और हिंदुस्तान मे रहने वाले सभी हिंदू हैं यह तो हम लोग आपस में कोई पाकिस्तानी है कोई अमेरिकन है कोई फिलिस्तीनी है उस पर प्रश्न चिह्न नहीं लगता है लेकिन कोई हिंदुस्तानी उस पर प्रश्न चिह्न लगता है यह केवल वह लोग कहते हैं जो राजनीति किसी जाति विशेष मजहब में राजनीति करते हैं हमारे मोदी जी कहते हैं कि 130करोड़ हिंदुस्तानी एक कदम चलेंगे तो कहते हैं कि भारत आगे बढ़ जाएगा।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: