धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कतरास. डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय कतरासगढ़ की दो छात्राओं ने इंटरमीडिएट कॉमर्स के परीक्षा में टॉपर हुए. छाताबाद की अपर्णा पांडे ने स्टेट टॉपर में छठा स्थान प्राप्त की है। अर्पणा भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। अपर्णा पांडे मैट्रिक की परीक्षा राजगंज के दलुडीह स्थित बड्स गार्डन स्कूल से की है। अपर्णा ने बताया कि उनके इस सफलता में परिवार समेत शिक्षक शशिकांत सर का काफी सहयोग रहा। अपर्णा अपने मामा वरुण पांडे के यहां रह कर पढ़ाई लिखाई कर रही है। अपर्णा के पिता का निधन 6 साल पूर्व हो चुका है। वही दूसरी छात्रा केशलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला की रहने वाली प्रगति गुप्ता ने भी स्टेट टॉपर में छठा स्थान प्राप्त की है। प्रगति गुप्ता भविष्य में सीए बनना चाहती है। प्रगति मैट्रिक की पढ़ाई राजगंज के दलुडीह स्थित बड्स गार्डन स्कूल से की है। प्रगति ने बताया कि उनके इस सफलता में परिवार समेत शिक्षक का काफी सहयोग रहा। प्रगति के पिता का आनंद गुप्ता और माता का नाम बिना देवी है, जो कपड़ा सिलाई का काम करते हैं।
