झारखण्ड

इंजन ने मारी हाथी को टक्कर घंटो रहा परिचालन बाधित

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): गोमो रेलमंडल अंतर्गत ग्रैंडकोड सेक्शन के गोमो-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गरिया बिहार और चिचाकी स्टेशन के बीच शुक्रवार की देर रात पोल संख्या 338/4 डाउन लाईन पर मालगाड़ी के इंजन से हाथी की टक्कर हो गई.

उक्त घटना में अप एवं डाउन लाइन पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया. घटना के बाद गोमो से दुर्घटना राहत यान को मौके पर भेजा गया जहां कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक को खाली कराया.

Advertisements
Ad 1

मंडल रेल प्रबंधक सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे एवं मामले की जानकारी लेते हुए परिचालन को बहाल कराया.अप लाइन पर 2.40 जबकि डाउन लाइन पर 06.10 बजे ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ.

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: