बिहार

जिलाधिकारी ने बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोटा अर्पण सात दिवसीय मेला की शुरुआत ….

नालंदा(राकेश): नालंदा बिहार शरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा पर लगने वाला सात दिवसीय लंगोट मेला आज से शुरू हो गया। चली आ रही परंपरा के अनुसार नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने जिला प्रशासन की ओर से पहला लंगोट अर्पण कर जिले वासियों के सुखमय जीवन की कामना की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह आपसी भाईचारे के साथ मिलकर सभी पर्व त्यौहार यहां के लोग मानते हैं।

इसी तरह लंगोट मेला को भी आपसी सौहार्द के साथ मनाएंगे और गंगा जमुना तहजीब को कायम रखेंगे। हालांकि रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा की झड़प के बाद लंगोट और जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है । मगर श्रद्धालु बाबा की समाधि पर लंगोट चढ़ा सके इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के खेल तमाशा और झूले भी लगाए गए हैं।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: