बिहार

ज़िलाधिकारी, द्वारा विद्युत विभाग के अभियंताओं को पीड़ितों को शीघ्र सहायता राशि देने का निर्देश दिया गया है

पालीगंज, (न्यूज़ क्राइम 24) करकट बिगहा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई। 13 लोग घायल हैं। प्राथमिक सूचना के अनुसार महिलाएं एक मंदिर में धार्मिक आयोजन में भाग ले रही थीं। मंदिर के बगल से हाई टेंशन लाइन गुजरती है। कुछ बच्चे मंदिर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने 11,000 वोल्ट का हाई टेंशन तार छू लिया, जिससे मंदिर में करंट दौड़ गया। मंदिर में चारों तरफ लोहे की ग्रिल लगी हुई है। अचानक ग्रिल में करंट दौड़ गया और एक महिला का हाथ ग्रिल से छू गया। महिला ग्रिल से चिपक गई। उसे छुड़ाने के क्रम में दूसरी महिलाएं भी घायल हो गईं।

ज़िलाधिकारी, पटना ने सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थल पर भेजा। स्थानीय थाना को भी भेजा गया। अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों के इलाज के लिए तेज़ी से काम करना शुरू किया। घायलों को तुरंत स्थानीय पीएचसी और अनुमंडल अस्पताल, पालीगंज ले जाया गया। दस व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती हैं । इसमें चार व्यक्तियों का पालीगंज में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल छ: व्यक्तियों को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सिविल सर्जन को सभी घायलों का समुचित एवं नि: शुल्क इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को तुरंत 25 हजार रुपया दिया गया। विद्युत विभाग के अभियंताओं को पीड़ितों को प्रावधानों के अनुसार शीघ्र सहायता राशि देने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
Ad 2

ज़िलाधिकारी ने पालीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को घटना के कारणों की जाँच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Related posts

दो सौ बोतल शराब के साथ एक साइकिल को पुलिस किया जप्त!

थानाध्यक्ष खुदकुशी मामला का जाँच होना चाहिए : मृत्युंजय कुमार सिंह

नियम विरुद्ध निकाले गए टेंडर को रद्द किया जाना पार्षदों की एकता की जीत