बिहार

इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, 30 सितंबर तक मिलेगा मौका

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म एवं निर्धारित शुल्क 17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की निर्धारित अवधि समाप्त हो रही थी। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए अब इसे विस्तारित अवधि में 30 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए exam.biharboardonline.org पर ऑनलाइन भरा जाएगा। समिति ने शिक्षण संस्थानों के प्रधानों से निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

Related posts

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

पीड़िता को देखते साहव खुद बुलाते है : एसपी जितेंद्र कुमार

दरभंगा में रानीपुर में सहयोग शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन पर जोर

error: