फुलवारीशरीफ(अजित यादव): धनतेरस पर बर्तन, चांदी के सिक्के, सोने के जेवर, इलेक्ट्रानिक सामान, दोपहिया वाहन आदि खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार खूब खरीदारी की । कोरोना महामारी के बाद भी बाजार में खरीदार करने वाले लोगों कि भीड़ में कोई कमी नही दिखी। सबसे ज्यादा लोगां के हांथ में झाडु दिखाये दिय। धनतेरस को लेकर व्यापारियों द्वारा अपने -अपने प्रतिष्ठान दूकान भव्य रूप से सजाए गये थे। धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़े लोगों के कारण शहर से लेकर बाईपास मार्गों में में ट्रैफिक का दबाव खासा बढ़ गया । मुख्य मार्गो के साथ चौक चौराहों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा । हालांकि ट्रैफिक और स्थानीय थानों की पुलिस ट्रैफिक सँभालने में मुस्तैदी से जुटी रहे.
धनतेरस के मौके पर मंगलवार को बाजार में खूब धन बरसा । दिवाली में खरीदारी के लिए लोग सुबह से देर रात तक फुलवारी शरीफ के चुनौती कुआँ , बौली, चौराहा , शहीद भगत सिंह चौक , वाल्मी , जानीपुर , पेठिया बाजार , टमटम पड़ाव , आदि बाजारों में ही जमे रहे । दुकानदार विक्रांत ने बताया कि कोरोना को लेकर इस बार बाजार कोई खास नहीं है और दुकानदार के चेहरे पर मायुसी साफ देखने को मिल रही थी। सबसे ज्यादा रौनक ऑटोमोबाइल्स और सराफा बाजार में दिखाई दिया । दो और चारपहिया गाड़ियों के शोरूम में भीड़ का आलम रहा तो वहीँ सराफा बाजार सुबह से ही दमकता रहा। गोल्ड और डायमंड की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके अलावा बर्तन, कपड़े, श्रृंगार, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। खरीदारी के लिए शहर के सभी शॉपिंग मॉल में भी लोगों का तांता लगा रहा।
