बिहार

चौक थाना सफलता : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन चोर गिरफ्तार!

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार, किसान कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

चौक थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: