बिहार

लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना पुलिस ने क्षेत्र के नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी लूट कांड के आरोपी मोहम्मद मोफील के पुत्र असलम को गुरुवार को गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में गुरुवार को थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया कि टपड़ा से पिपरा जानेवाली मुख्य मार्ग पर तीन मछली व्यापारी को पिस्टल के बट से मारकर 44 हजार रुपया लूट लिया गया था।

इस मामले को लेकर मछली व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की छानबीन शुरू कर दी। वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से इस लूट कांड में संलिप्त मोहम्मद असलम को गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!