बिहार

आरटीपीएस काउंटर का सीसीटीवी कैमरा महीनों से खराब, नहीं हो रही गतिविधियों की निगरानी

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले के भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के आरटीपीएस काउंटर में सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरा विगत कई महीनों से पूरी तरह बंद बताया जा रहा है। इस वजह से वहां होने वाली गतिविधियों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि आरटीपीएस काउंटर पर कैमरा की निगरानी रहने से ग्रामीणों का कोई भी कार्य आसानी से हो जाता था,लेकिन अभी इस वक्त काउंटर का कैमरा खराब रहने से बिचौलियों की मनमानी काफी बढ़ गई है। ज्ञातव्य हो कि बीते मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन पर कार्यपालक सहायक अजय कुमार रजक ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।

इस मामले को लेकर पीड़ित अजय कुमार के द्वारा अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था,लेकिन अंचल अधिकारी के स्तर से उचित कार्रवाई नहीं होने से कार्यपालक सहायक काफी चिंतित हैं। बीडीओ की पिटाई से घबराए पीड़ित कार्यपालक सहायक अजय रजक ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत निशाना बनाया गया है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर पूर्व प्रमुख विजय यादव ने इस मामले का निंदा करते हुए उक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदाराना पद पर बैठे प्रखंड विकास पदाधिकारी को अगर अपने पद की गरिमा का ख्याल होता तो वे कनीय कर्मियों के साथ इस तरीके के अनुचित व्यवहार नहीं करते। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता रमेश भारती ने कहा कि आखिरकार किस परिस्थिति में और क्यों सीसीटीवी कैमरा खराब है..? उन्होंने कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरा ठीक होता तो आज बीडीओ की करतूत सामने आ सकती थी। उन्होंने विभाग से अतिशीघ्र सीसीटीवी कैमरा ठीक करवाने की मांग की है।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: