झारखण्ड

झूलता एक युवक का शव मिला

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुहाटांड़ में सुबह घर के कमरे में पंखे से झूलता एक युवक का शव मिला। जिसके बाद परिजन में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक का नाम सुनील कुमार चौरसिया है। वह एक माह पूर्व चेन्नई से लौटा था। वह चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जहां उसकी तबियत अक्सर खराब रहता था। परंतु बीते दिन कंपनी ने उसे काम से बैठा दिया था। जिसके बाद वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गया। इस दौरान वह धनबाद के दुहाटांड़ स्थित अपने घर लौट आया। जहां उसके माता पिता रहते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक काफी शांत स्वभाव का था। रविवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था। मृतक तीन भाई बताया जाता है। जिसमें उससे बड़ा भाई दिल्ली में तथा छोटा भाई चेन्नई में काम काम करता है। पिताजी धनबाद में लकड़ी के फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनममसीएच ले गयी।

Advertisements
Ad 2

Related posts

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई 357 जयंती मनाई गई

BIG BREAKING : चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री