बिहार

प्रशासन की पहल से शांत हुआ शेखपुरा में छात्रों का विरोध मार्च, राष्ट्रपति को सौंपा 12-सूत्री मांग-पत्र

शेखपुरा,  उमेश कुमार : शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को शेखपुरा में छात्र-छात्राओं और युवा संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय छात्र संघ और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की ओर बढ़ रहे थे। सूचना मिलते ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हरकत में आया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने समझाया कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का सबसे प्रभावी और संवैधानिक तरीका ज्ञापन और वार्ता है। प्रशासन के सकारात्मक रुख और आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी छात्र शांत हुए और रैली को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने पर सहमत हो गए।

जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा मांग-पत्र

बाद में छात्र प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12-सूत्री मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र सौंपने वालों में आइसा नेता मो० इरफान खान, सामाजिक कार्यकर्ता शिकांत कुमार, RYA नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा और कमलेश मांझी शामिल थे।

अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की त्वरित पहल की आम नागरिकों और छात्र नेताओं ने सराहना की। इससे कानून-व्यवस्था बनी रही और छात्रों की मांगों को संवैधानिक तरीके से उच्च स्तर तक पहुंचाने का रास्ता साफ हुआ।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: