बिहार

गंगा पथ पर बाइकर्स का आतंक एक बार फिर, आप के मनोज कुमार ने की वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी में भद्र घाट से कंगन घाट के नवनिर्मित गंगा पथ पर तेज रफ्तार से चलने वाले बाइकर्स लगातार मार्निंग वाकर्स को दुर्घटना ग्रस्त कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने मार्निंग वाकर्स के जान माल की सुरक्षा के लिए सुबह चार बजे से सात बजे तक गंगा पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित करने की मांग की है.

Advertisements
Ad 1

रविवार को सुबह-सुबह एक बार फिर दुर्घटना का एक युवक शिकार हो गया. खाजेकलां थाना अंतर्गत गंगा पथ के सीता घाट के समीप तेज रफ्तार से आ रहे बाईकर्स ने साइकिल चालक युवक को रौंदकर जख्मी कर डाला. जिससे युवक की हालत गंभीर है. वहीं उसे मॉर्निंग वाकर्स ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

error: